बिलासपुर

मेहड़ दरबार ने निकाली प्रभात फेरी….

Advertisement

बिलासपुर – (उषा सोनी) : गुरु नानक जयंती के अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है ।इसी कड़ी में पूज्य मेहड़ दरबार तोरवा द्वारा भी 13 से 21 तारीख तक 9 दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जा रही है। सुबह 5:30 बजे से दरबार साहिब से प्रारंभ हो कर तोरवा स्कूल ,गुरुनानक चौक ,अष्टभुजी चौक, पुराना पावर हाउस नाका, सिंधु भवन से होते हुए वापस दरबार साहिब तक निकाली जाती है। प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाता है,तथा श्रद्धालु जनों के लिए जल, चाय, बिस्किट की भी व्यवस्था की जाती है। गुरु नानक देव जी की धूनी लगाते हुए श्रद्धालुओं का उत्साह एवं आस्था देखते ही बनता है. प्रभात फेरी के अंतिम दिवस अर्थात 21 नवंबर को कटनी से संतों का आगमन होगा जिनके सानिध्य में प्रभातफेरी निकाली जाएगी,एवं रात्रि में दरबार में आम भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए मोहनलाल जेसवानी, कन्हैया लाल मूलचंदानी, मोती गंगवानी, रमेश गंगवानी, पुरुषोत्तम हिंदूजा, किरण गंगवानी, सीमा टेकवानी, रेखा रेलवानी एवं सरला मूलचंदानी के अलावा बड़ी संख्या में सेवाधारी सक्रिय है

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button