छत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा अभियान हेतु लखनपुर में आयोजित की गई बैठक

(मुन्ना पाण्डेय ) : लखनपुर – (सरगुजा) आज  रविवार 7 अगस्त  को लखनपुर के व्यापारी संघ व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लखनपुर क्षेत्र के हर घर मे तिरंगा ध्वज फहराए जाने  बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता अनुराग सिंह देव (भाजपा प्रदेश प्रवक्ता) द्वारा बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कल्पना है।

कि भारत के स्वाधीनता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के हर घर पर तिरंगा फहराया जाना चाहिए जिससे प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति प्रेम व सम्मान की भावना का संचार हो सके। राष्ट्र भावना से सिंचित हमारे राष्ट्र के नागरिक कालांतर में भारत को नई बुलंदियों पर ले जाने हेतु संकल्पित रहेंगे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अग्रवाल जी ने बैठक में उपस्थित व्यापारीगण व पार्टी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लखनपुर नगर व क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के अधिक से अधिक घरों में 15 अगस्त को ध्वजारोहण निश्चित रूप से कराने सुनिश्चित करें।

इस दौरान राजेश अग्रवाल,दिनेश साहू,जनमेजय मिश्र, विनोद हर्ष, मनोज कंसारी, निश्चल सिंह, सुरेंद्र साहू, सुरेश साहू, आशीष मंगल, गोविंद अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, हर्ष वर्धन पाण्डेय, सुरेश अग्रवाल, लक्ष्मण साहू, महेश्वर राजवाडे, हरविंद अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल,दिव्यांश गुप्ता,अभिषेक साहू, बंटी बारी, कृष्णा राजवाडे, विनोद कश्यप सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button