राजनांदगांव

महापौर व निगम अध्यक्ष ने दी जिले वासियों को गणेश पर्व की शुभकामनाएं….

Advertisement

(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – नगर निगम राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख व निगम अध्यक्ष पप्पू धकेता ने समस्त जिले व संस्कारधानीवासियों को दस दिवसीय गणेश पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान गणेश से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है, उन्होंने सभी नागरिकों से पर्व के विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के जारी कोरोना प्रोटोकॉल नियमों का शत- प्रतिशत पालन करने की अपील की है। उन्होंने भगवान गणेश से राजधानी सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य व पूरे भारतवर्ष के समस्त क्षेत्र को कोरोना महामारी से पूर्णत: मुक्ति दिलवाने के लिए प्रार्थना की है। आजादी के आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने, सामाजिक, सांस्कृतिक एकता, सद्भावना को और अधिक मजबूत बनाने के लिए यह आयोजन किया गया था। इसके बाद पूरे देश भर में भगवान गणेश की सार्वजनिक पूजा-अर्चना का दस दिवसीय विशेष पर्व मनाया जाने लगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button