राजनांदगांव

महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने दी दीपावली की बधाई.….

Advertisement

(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने दीपावली पर्व पर नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होेंने भारतीय संस्कृति से जुडे दीपोत्सव पर्व की बधाई देते हुए नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि आराोग्य-यश-शांति स्नेह की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पर्व और उत्सव हमारे जीवन से जुडे ऐसे संस्कार है जो मानव समाज को निरंतर कर्मपथ पर चलते रहने की शक्ति देते है। दीपावली में मॉ लक्ष्मी की पूजा करने से धन वैभव, सुख शांति मिलती है। उन्होंने प्रकाश पथ की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देने वाले इस दीप पर्व पर नागरिकों को अपूर्व उमंग उत्सव भाई-चारे से मनाने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement


नगम निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेताप्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य, वरिष्ठ सभापति, कनिष्ट सभापति,जिला योजना समिति के सदस्य , अपील समिति के सदस्यो, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदगणोें ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए, कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये दीपावली पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मॉ लक्ष्मी की कृपा सब पर बनी रहे और लोगों के जीवन में सुख समृद्धि का वास हो।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button