नितिन नवीन के पीए बनकर ठगी करने वाला उड़ीसा से गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने खुद को नितिन नवीन का पीए बताकर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सेवा करने वाले युवक से 10 हजार रुपये की ठगी की गई थी।
पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने फोन कर खुद को मंत्री का पीए बताया और पैसों की तत्काल जरूरत बताकर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करवा ली। आरोपी ने स्कैनर भेजकर रकम एक महिला के नाम वाले फोनपे अकाउंट में जमा कराई थी। बाद में लगातार और पैसों की मांग की जा रही थी, जिस पर पीड़ित को ठगी का शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सहदेव मलिक के रूप में की। पुलिस ने उड़ीसा के पुरी जिले से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




