रायपुर

संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस….

Advertisement


रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। महादेव घाट खारुन नदी में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिला है।

Advertisement


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शव को नदी से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।


डीडी नगर थाना पुलिस ने आसपास के इलाकों में महिला के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button