रायपुर

रायपुर में GST की बड़ी रेड, बोगस बिलिंग के आरोप में कई ठिकानों पर छापेमारी

राजधानी रायपुर में जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की है। यह कार्रवाई जीएसटी चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायत के बाद की गई।जानकारी के अनुसार, स्टेट जीएसटी की 10 अफसरों की टीम ने देर शाम लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

Advertisement

टीम ने अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स समेत कुल 4 अलग-अलग लोकेशनों पर कई घंटों तक जांच की। छापेमारी के अधिकारियों को बड़ी संख्या में बोगस बिल, संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

Advertisement

प्राथमिक जांच में जीएसटी चोरी और फर्जी बिलिंग के संकेत मिले हैं। फिलहाल विभाग द्वारा दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है, अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित फर्मों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button