रायपुर

सूटकेस में मिली युवक की लाश: हत्या के मामले में फरार दंपति गिरफ्तार, मृतक की पहचान हुई

 

Advertisement

रायपुर के डीडी नगर इलाके में पेटी के अंदर सूटकेस में युवक की लाश मिलने के सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रायपुर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि इस हत्या के मामले में रायपुर के एक दंपति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा घटना के बाद प्लेन से दिल्ली भाग गए थे। दिल्ली पुलिस और एयरपोर्ट पर तैनात CISF जवानों की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

मृतक की पहचान किशोर पैकरा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान अन्य सहयोगियों या आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं।रायपुर पुलिस की एक टीम आरोपियों को रिमांड पर लाने दिल्ली रवाना हो चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button