बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने कई IAS अधिकारियों का किया तबादला

रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। रायपुर में राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय प्रभार में फेरबदल किया गया है।






सरकार की ओर से जारी आदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कई अधिकारियों को नए विभागों का दायित्व सौंपा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों से मौजूदा प्रभार वापस लेकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।माना जा रहा है कि सरकार ने प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने, समन्वय बेहतर करने और विभागीय कार्यों में प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।
तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर सरकारी महकमे में चर्चाओं का दौर तेज है।




