गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

13 साल की बच्ची पर भालू ने किया हमला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत..

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। जिले में भालू के हमले का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां लगातार भालू के हमले का मामला सामने आ रहा है। जिसमें भालू के द्वारा लोगों के ऊपर हमला कर घायल या फिर मार देता है।

Advertisement

इसी तरह से एक बार फिर से जिले के मरवाही वन मंडल के वन परिक्षेत्र के गांव में बकरी चराने गई 13 साल की बच्ची पर भालू ने प्राण घातक हमला कर दिया था।

Advertisement

जिसके बाद भालू के हमले से बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। भालू के हमले से बच्ची के चेहरे और पीठ में गम्भीर चोट आई थी। फिलहाल वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुचकर जांच में जुट गई है।।

दरअसल पूरा मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है। जहां शाम लगभग चार से पांच बजे मरवाही वन परिक्षेत्र के बेलझिरिया के ग्राम डोंगरा टोला मरवाही मे बकरी चराने गई 13 साल की बच्ची मृतिका दिव्या केंवट पिता विहान लाल केवट पर भालू ने जोर दार हमला कर दिया था।

जिसके बाद भालू के हमले से बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं इस घटना मे मृतिका दिव्या पिता बिहान लाल केवट उम्र 13 वर्ष की नाबालिग बच्ची खेतों की ओर बकरी चराने गई थी। जिसका सामना जंगली भालू से हो गया था।

जिस पर जंगली भालू ने बच्ची के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया था उसके चेहरे, पीठ, को नोच कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं भालू के हमले से मृतिका बच्ची के चेहरे और पीठ में गम्भीर चोट आई थी।

हालांकि बच्ची के परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुचे पर वहां पर जांच के बाद डॉक्टरो ने बच्ची को ब्राड डेथ घोषित कर दिया था। फिलहाल वन विभाग मरवाही और पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।।

Related Articles

Back to top button