रायपुर

हंस ट्रैवल्स पर DRI की दबिश, बोरों में भरकर लाई गई संदिग्ध जाली नोटों की खेप जब्त

राजधानी रायपुर में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी DRI ने न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित हंस ट्रैवल्स कार्यालय पर छापेमारी की।सूचना मिली थी कि ट्रैवल कंपनी के जरिए बोरों में भरकर जाली नोटों की बड़ी खेप भेजी जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर पांच सदस्यीय टीम ने मौके पर दबिश दी और पूरे परिसर को घेर लिया।

Advertisement

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने छोटी कीमत के नोटों से भरे कई बोरे बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में नोटों के जाली होने की आशंका जताई जा रही है। टीम ने मौके से दस्तावेज, पार्सल बुकिंग रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।कार्रवाई के दौरान हंस ट्रैवल्स कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी तीन बोरियों में संदिग्ध नोट अपने साथ लेकर रवाना हुई है।

Advertisement

हालांकि बरामद नोटों की कुल मात्रा और इनके स्रोत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे अंतरराज्यीय जाली नोट तस्करी गिरोह सक्रिय हो सकता है।अब DRI ट्रांसपोर्ट चेन, बुकिंग कराने वाले व्यक्ति और रिसीवर की भूमिका की पड़ताल कर रही है। फिलहाल कर्मचारियों से पूछताछ जारी है और देर शाम तक इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button