छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित इलाके में ITBP जवानों ने मनाई दिवाली, ग्रामीणों संग जलाए दीप, दिया भाईचारे का संदेश

जहां एक ओर पूरे देश ने अपने घरों में परिवार के साथ दीपों का त्योहार मनाया, वहीं दूसरी ओर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवान भी पीछे नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मोहला-मानपुर इलाके से ऐसी ही एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है।

Advertisement

 

Advertisement

राजनांदगांव जिले के मानपुर क्षेत्र के घने वनांचल में स्थित ITBP कैंप में जवानों ने इस बार दीपावली कुछ अलग तरीके से मनाई। घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहकर भी जवानों ने अपने मन की भावनाओं को दीपों की रौशनी से सजाया।

 

जवानों ने ग्रामीणों और बच्चों को कैंप में आमंत्रित किया और उनके साथ मिलकर दीप जलाए, गीत-भजन गाए और मिठाइयां बांटीं।

इस दौरान कैंप में जगमगाते दीपों के साथ देशभक्ति और भाईचारे की भावना देखने लायक थी। ग्रामीण भी अपने जवान भाइयों के साथ त्योहार मनाकर भावुक हो उठे।नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस तरह का नजारा न सिर्फ दीपावली के पर्व को खास बनाता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि अंधेरे को मिटाने के लिए केवल दीप नहीं, दिलों की रौशनी भी जरूरी है।

 

 

Related Articles

Back to top button