छत्तीसगढ़

डॉ. पुनीत गुप्ता को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से हटाया गया….

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य शासन ने डॉ. पुनीत गुप्ता को चिकित्सा शिक्षा के अतिरिक्त संचालक के प्रभार से हटा दिया है।

Advertisement

जारी आदेश के अनुसार, 21 अप्रैल 2025 को जारी किए गए पुराने आदेश को संशोधित करते हुए डॉ. पुनीत गुप्ता से पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज रायपुर और चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त संचालक का प्रभार वापस ले लिया गया है। आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर की ओर से बुधवार को जारी किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button