रायपुर

AIIMS में बड़ा हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…..

राजधानी रायपुर के AIIMS Raipur में एक बड़ा और संदिग्ध हादसा सामने आया है। अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरने से एक मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है, जो अस्पताल के बी ब्लॉक के बी-4 वार्ड में भर्ती था। बताया जा रहा है कि वह रक्त संबंधी बीमारी के इलाज के लिए भर्ती था।

Advertisement

घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। Amanaka Police Station की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा है या लापरवाही।

Advertisement

इधर, घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों और लोगों का आरोप है कि अस्पताल में समुचित सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं, जबकि पहले भी मरीजों के सामान चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button