रायपुर

चॉकलेट के डिब्बे में छुपाकर नशीली टैबलेट सप्लाई, पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। नॉर्थ जोन पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो चॉकलेट के डिब्बे में छुपाकर नशीली टैबलेट की सप्लाई कर रहे थे।

Advertisement

गुढ़ियारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक सीएसईबी ग्राउंड के पास नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चॉकलेट के डिब्बे में छुपाकर रखी गई 676 नग प्रतिबंधित निट्राजपैम टेबलेट बरामद की गई।

Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उड़ीसा से नशीली टेबलेट लाकर रायपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक दोपहिया वाहन और एक बटनदार चाकू भी जब्त किया है।दोनों आरोपियों के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22बी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Back to top button