बिलासपुर

अभिषेक नगर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – महाशिवरात्रि पर अभिषेक नगर में भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा के साथ बरात धूमधाम से निकाली गई। पालकी में शिव पार्वती की प्रतिमा विराजमान थी और श्रद्घालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे।

मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धाभाव के साथ पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था भगवान महादेव का पूजन-अभिषेक के साथ विशेष धार्मिक अनुष्‍ठान किए जाते रहे।भक्तों ने बम बम भोले की जयघोष के साथ अनुष्‍ठान किया।भोलेनाथ से विश्‍व-कल्‍याण के साथ-साथ सबकी सुख-समृद्धि और कोरोना से मुक्‍ति के लिए प्रार्थना की गई। मंगला के अभिषेक नगर फेस 1 में महाशिवरात्रि के दिन नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव के साथ उनके पूरे परिवार की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान मंदिर परिषर में हनुमान और दुर्गा माता की प्रतिमा की भी स्थापना की गई। पूजा अर्चना के बाद महाअभिषेक ओर महाआरती के साथ ही स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सुबह संगीत की धुन के साथ नवनिर्मित शिव मंदिर से पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्घालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे। जगह-जगह कालोनीवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

पालकी को कालोनीवासी अपने कंधों पर उठा कर चल रहे थे और चारो तरफ हर हर महादेव का जयघोष सुनाई दे रहा था। कालोनी भमण कर यात्रा का समापन मंदिर परिषर में हुआ। जिसके बाद रात में शिव की बारात निकालकर शिव पार्वती विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान बडी संख्या में कालोनी के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button