बिलासपुर

अरविंद नगर सरकंडा में माता अन्नपूर्णा के मुखारविंद से राम कथा का श्रवण करने उमड़ी भक्तों की भीड़.. जिला पंचायत सभापति ने लिया आशीर्वाद

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – अरविंद नगर सरकंडा में राम कथा सुनने लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आम और खास सभी लोग कथा व्यास पर विराजमान साध्वी माता अन्नपूर्णा से आशीर्वाद प्राप्त कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के नेता भी शारदा शक्तिपीठ मैहर से बिलासपुर में जनता के बीच पहुंची माता अन्नपूर्णा को नमन कर बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांग रहे हैं। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी साध्वी माता अन्नपूर्णा के चरणों मैं झुक कर आशीर्वाद मांगा।
व्यासपीठ से साध्वी माता अन्नपूर्णा देवी के मुखारविंद से भक्तगण राम कथा का रसपान कर अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को माता अन्नपूर्णा ने बताया कि कलयुग में वैतरणी पार करने का मात्र एक ही मंत्र है। जिसने राम मंत्र का जाप किया उसका जीवन धन्य हो गया है।

माता ने बताया कि बाबा गोस्वामी तुलसीदास ने कहते है कि राम से बड़ा राम का नाम । माता अन्नपूर्णा ने कहा कि राम इस दुनिया का बीज मंत्र है। सुबह शाम जब भी अवसर मिले राम का नाम लेने मात्र से जीवन की नैया पार हो जाती है। मंगलवार को राम कथा सुनने पहुंचे भारी संख्या में लोगों ने राम नाम का रसपान किया। व्यासपीठ से माता अन्नपूर्णा ने बताया रामचरितमानस मानव जीवन का सच्चा दर्पण है। रामचरितमानस में बताया गया है कि इंसान को इस दुनिया में मर्यादा में रहकर किस प्रकार का आचरण करना चाहिए। बंधनों में रहते हुए भी किस तरह भगवान राम के पद चिन्हों पर चलते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। जिसने भी भगवान का अनुसरण किया उसका जीवन धन्य हुआ है। इस मौके पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त कर राम कथा की अमृत वर्षा का आनंद लिया। उन्होंने अपने क्षेत्र आदेश और देश की बेहतरी के लिए माता अन्नपूर्णा और भगवान श्रीराम से आशीर्वाद मांगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button