देश

5000 कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को अयोध्या जाएंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : महाराष्ट्र में चल रही सियासी सरगर्मी के बीच वहां के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे कल रविवार को अयोध्या की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस बाबत खबर में बताया गया है कि अयोध्या प्रवास के दौरान शिवसेना के लगभग 5000 कार्यकर्ता उनके साथ होंगे।

Advertisement
Advertisement

श्री शिंदे वहां रामलला का दर्शन करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात और चर्चा भी करेंगे। इसके पहले महाराष्ट्र के तमाम नेता और कार्यकर्ता भी समय-समय पर अयोध्या जाकर रामलला के दरबार में मत्था टेकते रहे हैं। शिंदे ने भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा था कि वह अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button