राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ….देखिये आज 04  मई  का राशिफ़ल……….

मेष

Advertisement

वाहन के रखरखाव में धन खर्च हो सकता है। निर्धारित कार्य पूरे नहीं होंगे। व्यवसाय में आय बढ़ने की सम्भावना है। घर के सदस्यों से सद्भाव रहेगा। अफसर आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। बेकार की चर्चा में समय नष्ट न करें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ

Advertisement

कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।बौद्धिक चर्चाओं में आप सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में बेहतरीन अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। इससे आपमें एक नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा है

Advertisement

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। आज का दिन ठीक रहेगा।दूसरों की भावनाओं को आप काफी महत्व देंगे। कोई आपका अपमान कर सकता है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। करियर संबंधी जानकारी मिल सकती है। सुबह सिरदर्द की समस्या हो सकती है। यात्रा को टालने का प्रयास करें।

कर्क

परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।नया कौशल सीखने का प्रयास करेंगे। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। मित्रों से विचार-विमर्श करना हितकर होगा। जरूरी खरीदारी के समय मोलभाव अवश्य कर लें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। खानपान में लापरवाही न करें।

सिंह

बुजुर्गों से आशीर्वाद अवश्य लें। आज आप मानसिक रूप से फिट महसूस करेंगे।जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। आपको घर पर भी करना पड़ेगा। इसके अलावा दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

कन्या

स्वाध्याय, पठन-पाठन में रुचि लेंगे। दिन सामान्य रहेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने शौक के अनुसार करियर बनाने का विचार आ सकता है। फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। किसी कुटिल मित्र से सावधान रहें।

तुला

गलत आदतों के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं।आज कार्य पूरा होने को लेकर शंका रहेगी। प्रेमी जोड़ों का दिन ठीक नहीं रहेगा। गोपनीय बातें किसी को न बतायें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर निगरानी बनाये रखें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। मित्रों से सार्थक चर्चा होगी।

वृश्चिक

सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें।आपका कार्य रूक सकता है। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। चिकित्सक से सम्पर्क करें। मांसपेशियों के खिंचाव की समस्या हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज परेशानी ज्यादा रहेगी।

धनु

खर्च करते समय दिखावा न करें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। अपनी प्रतिभा पर पूर्ण भरोसा रखें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अनजान लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है।

मकर

नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीति में आप काफी रुचि लेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है। आज कर्ज बिल्कुल न लें वरना आपको परेशानी हो सकती है। नजदीकी लोग आपसे नाराज रहेंगे। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें।

कुंभ

आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। धन की कमी के कारण चिंता रहेगी।प्रेमी जन के बीच कुछ तनाव हो सकता है। अपना पूरा लक्ष्य पर दृष्टि रखें।सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। अपनी छवि को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। तेल-मसालेदार चीजों का सेवन ज्यादा न करें।

मीन

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज बेहद खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। नये व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी। शाम को माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। सोशल मीडिया में सक्रिय रहेंगे। किसी से कड़वाहट दूर होगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button