देश

लो अब अस्पताल में पहुंच गए 2 जंगली हाथी, मचा हड़कंप…..पढ़िये पूरी खबर, जाने कहां का है मामला

Advertisement

पश्चिम बंगाल :  सोशल मीडिया पर कई बार जानवरों के मजेदार वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। हालांकि अकसर ये लड़ते झगड़ते रहते हैं लेकिन कभी-कभी इन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान भी आती है। ऐसी ही एक तस्वीर पश्चिम बंगाल से आई है जहां एक अस्पताल के वार्ड में दो हाथी घुसे हुए दिखे। जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई लोगों को मजा आ गया।

Advertisement
Advertisement

दरअसल, यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी छावनी स्थित एक अस्पताल से सामने आई है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि यह दोनों अस्पताल में गए हैं। इसमें दिख रहा है कि एक हाथी अस्पताल की बिल्डिंग के अंदर एक हॉल का राउंड लेते हुए दिखाई दे रहा है जबकि एक हाथी दरवाजे की तरफ झुका हुआ नजर आ रहा है।

Advertisement

इतना ही नहीं इनके आसपास कोई इंसान भी नहीं नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि सूनसान पाकर दोनों अस्पताल में घुस गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा ही कि जब हाथी अस्पताल के रूम में घुस रहे थे तो कुछ लोग उन्हें भगाने की भी कोशिश कर रहे थे। साभार – KaKajee.com

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button