देश

कहीं अर्शदीप का कैरियर खत्म न कर दे बार-बार का “नो बॉल”.. दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड..!

(शशि कोन्हेर) :  भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और नो बॉल का नाता खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने शुरुआती तीन ओवर में तो गजब की गेंदबाजी की। अर्शदीप ने पहले तीन ओवर में बिना कोई नो बॉल डाले 24 ही रन खर्च किए थे। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन पर भरोसा जताते हुए पारी का सबसे मुश्किल 20वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी। अर्शदीप यहां कप्तान के भरोसे पर खरे नहीं उतरे और उन्होंने ओवर की शुरुआत ही नो बॉल से की। आखिरी ओवर में उन्होंने कुल 27 रन लुटाए और कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किए।

अर्शदीप सिंह ने पहली तीन गेंदों पर लुटाए 23 रन

अर्शदीप सिंह के आखिरी ओवर की बात करें तो उन्होंने पहली गेंद नो बॉल डाली जिस पर डेरेल मिशेल ने लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का लगाया। इसके बाद अगली तीन गेंदबाजों पर अर्शदीप सिंह ने दो छक्कों और एक चौके के साथ 16 और रन लुटाए। पहली तीन गेंदों पर ही अर्शदीप 23 रन खर्च कर चुके थे, हालांकि अखिरी तीन गेंदों पर उन्होंने मात्र चार रन खर्च किए, मगर तब तक टीम इंडिया को जो नुकसान होना था वो हो चुका था। अर्शदीप के इन 27 रन की बदौलत ही न्यूजीलैंड की टीम 176 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही और भारत को 21 रनों से इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

इसी के साथ अर्शदीप सिंह 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व स्पिनर सुरेश रैना का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है जिन्होंने 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 रन लुटाए थे। यही नहीं अर्शदीप सिंह एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से भी तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय-

27- अर्शदीप सिंह 2023
26- सुरेश रैना 2012
24- दीपक चाहर 2022
23- खलील अहमद 2018
23- हर्षल पटेल 2022

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button