देश

अरुणाचल प्रदेश से अगवा हुए किशोर को, चीनी सेना ने भारत को सौंपा….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्‍ली – चीन की आर्मी ने भारतीय किशोर मिराम टैरोन को वापस भारत को सौंप दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने खुद ट्वीट कर दी है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि पीएलए ने गुरुवार सुबह भारतीय किशोर मिराम टैरोन को अरुणाचल प्रदेश के वाछा डमई में सेना को सौंप दिया। वहीं अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाओ ने भी ट्वीट कर भारतीय सेना और भारत सरकार की इसके लिए प्रशंसा की है। उन्‍होंने अपने ट्वीट कर कहा है कि भारतीय सेना ने सरकार ने तुरंत इस पर एक्‍शन लिया जिसकी वजह से ये संभव हो सका।

Advertisement
Advertisement

उसकी वापसी को लेकर भारतीय सेना की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पिछले सप्‍ताह ही अरुणाचल प्रदेश के किशोर के चीन की सेना द्वारा अगवा किए जाने की खबर अरुणाचल प्रदेश के सांसद ले ट्वीट कर दी थी। इसके बाद भारतीय सेना की तरफ से एक ट्वीट में कहा गया था कि चीन ने भारतीय सेना की अपील पर पाजीटिव रेस्‍पांस दिया और अगवा किशोर के अपनी सीमा में होने की बात मानी थी। चीन का कहना था कि उसने लापता भारतीय किशोर का पता लगा लिया है। उसको भारत वापस भेजने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाव ने अपने ट्वीट में बताया था कि चीन की आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के एक 17 वर्षीय किशोर जिसका नाम मिराम टैरोन था, को उसके एक साथी के साथ अगवा कर लिया है। हालांकि उन्‍होंने ये भी बताया था कि उसका दूसरा साथी किसी तरह से उनकी चंगुल से भागने में सफल रहा और टैरोन के बारे में जानकारी दी। गाव ने ये इसकी जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एन प्रमाणिक को भी देने की बात कही थी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक दोनों किशोर अरुणाचल प्रदेश के स्‍थानीय शिकारी हैं। इन्‍हें सियुंगला क्षेत्र के लुंगटा जोर इलाके से अगवा किया गया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button