राशिफल

जानिए कैसा होगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफ़ल….

मेष
आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिये।विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि शाम तक स्थितियाँ आपके अनुकूल हो जायेंगी। यदि आवश्यक न हो तो आप यात्रा न करें। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण कार्यों में बाधा आ सकती है। तनाव हो सकता है।

Advertisement

वृषभ
नये अवसरों और परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अपने कौशल का उपयोग उन्नति के लिए करें। दफ्तर के कर्मचारियों का आपको सहयोग मिलेगा। अपने जरूरी कार्य कर लें। किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही अपने दिन की शुरुआत करें। यात्रा पर जा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

मिथुन
जीवनसाथी से अपने दिल की बातें कर सकते हैं।दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपको सम्मानित किया जा सकता है। दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी।

Advertisement

कर्क
कोई आपकी सरलता का फायदा उठा सकता है।अपनी गोपनीय बातें हर किसी से न कहें। दूसरों से आपको ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये। समाज में आपकी साख मजबूत होगी। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। नये कारोबार में आप धन निवेश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

Advertisement


सिंह
महिलायें अपने घर के काम में काफी व्यस्त रहेंगी। सेहत को लेकर समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आपको बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचना चाहिये। निवेश से फायदा होगा। आप काफी संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बितायें। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।


कन्या
लवर्स के संबंधों में आ रही अड़चनें दूर होंगी।दिन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। उलझे हुये मामलों को बातचीत और शान्ति से सुलझाने का प्रयास करें। पारिवारिक कलह दूर होगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं।

तुला
प्रबंधन सम्बन्धी कार्य काफी अच्छी तरह से आप करेंगे। दिन शानदार रहेगा। दफ्तर में किसी से बहस हो सकती है। साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे। नयी सम्पत्ति की ख़रीदारी से लाभ होगा। घर के लिये आप नया सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें।


वृश्चिक
तरक्की मिल सकती है। दफ्तर आपके काम से खुश होंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप नयी परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप थोड़े भावुक होंगे। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। रचनात्मक गतिविधियों में आप भाग लेंगे। कला जगत के लोगों को नए मौके मिलेंगे।

धनु
जल्दबाजी में फैसले न लें।पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेगे। सोच समझकर काम करना हितकारी होगा। पुरानी बातों के कारण आपको नुकसान हो सकता है। आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव करने की आवश्यकता है। परिवार के लोग आपसे बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।


मकर
आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगा। पास की जगह घूमने जा सकते हैं। व्यवसायियों को व्यापार के उत्तम लाभ मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार प्राप्त हो सकता है। आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। ऑनलाइन व्यवसाय में आपको लाभ होगा। शारकीय कार्यों से जुड़ी समस्या दूर होगी।

कुंभ
पूर्व के अनुभवों से आप सबक लें। कुछ लोग आपको हतोत्साहित करते हों।आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आपको अपने बजट की काफी चिन्ता रहेगी। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। कामकाजी लोगों की तरक्की हो सकती है। जोखिम न लें।


मीन
नयी नौकरी और व्यवसाय की योजना बना सकते हैं।आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नये वस्त्र और आभूषणों पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे घर के कार्यों में काफी रुचि लेंगे। आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहने वाला है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button