राशिफल

जानिए कैसा होगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफ़ल….

मेष
दफ्तर में आपके खिलाफ बातें हो सकती है। आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कारोबार की मंदी दूर होगी। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। पारिवारिक एकजुटता से लाभ होगा। खर्च सावधानी से करें।


वृषभ
संपत्ति विवाद को लेकर चिंतित रहेंगे। राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। आपकी किसी रिश्तेदार के साथ बहस हो सकती है।धर्म-कर्म में मन लगेगा। पुराने रोग दूर हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों की बातों को न टालें। यात्रा पर जाएंगे।


मिथुन
लवर्स के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। आप सकारात्मक रहेंगे।कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। करियर से जुड़े कार्य पूरे कर पाएंगे। आज किसी मुद्दे पर परिवार के लोगों से चर्चा कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार में लाभ होगा।


कर्क
गूढ़ रहस्यों के अध्ययन में रूचि जागृत होगी। नया मकान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। अज्ञात भय के चलते आपके काम प्रभावित रहेंगे। नौकरी करने वालों की वेतन वृद्धि हो सकती है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है।


सिंह
दिन मिला जुला रहेगा। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से आलोचना का शिकार हो सकते हैं। दफ्तर में विवादित स्थिति बन सकती है। चालाक लोगों की वजह से आपको नुकसान होगा। धन संपत्ति की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करें। अड़ियल रवैए को छोड़ें।


कन्या
दिन शानदार रहेगा।लवर्स प्रपोज कर पाएंगे। घूमने का प्लान बना सकते हैं। दंपत्तियों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। काम की अधिकता के चलते थकान होगी। सेहत बिगड़ सकती है। किसी मित्र की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे।


तुला
नए लोगों से मुलाकात होगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।आपकी वजह से कुछ लोगों के काम पूरे होंगे। धन संबंधी चिंता दूर हो सकती है। दंपत्ति खुश रहेंगे। लवर्स को घूमने जाने से बचना चाहिए। विरोधियों से सावधान रहें।


वृश्चिक
आज मूवी देखने जाएंगे। खर्च ज्यादा होगा। सगे संंबंधियों के साथ बातचीत होगी। पुराने मित्रों से काफी दिनों बाद भेंट हो सकती है।विवाद दूर होंगे। सेहत ठीक रहेगी। छात्रों को पढ़ाई के लिए ज्यादा लापरवाही नहीं करनी चाहिए। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।


धनु
मनमाफिक खाने का आनंद मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगा।धन संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। दफ्तर में सहयोगियों के साथ सामंजस्य रहेगा। अनावश्यक चर्चा में समय नष्ट न करें। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। जोड़ों के दर्द से प्रभावित रहेंगे।


मकर
किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। किसी काम में मन नहीं लगेगा।विरोधियों की हरकतों के चलते परेशान रहेंगे। स्वाध्याय कर सकते हैं। दफ्तर में अफसर की किसी बात से ठेस लग सकती है। सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। संभलकर खर्च करें।


कुंभ
दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट का खुलासा कर सकते हैं।मौजमस्ती में दिन बीतेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। खर्च ज्यादा होगा। दंपत्ति खुश रहेंगे। लवर्स के बीच के विवाद दूर होंगे।


मीन
किसी प्रबुद्ध व्यक्ति की सलाह से आपकी समस्या का निदान हो सकता है।कारोबार की स्थिति में बदलाव होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। इलाज में खर्च ज्यादा होगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। उधार की रकम वापस मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button