राशिफल

जानिए कैसा होगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफ़ल….

मेष
आपकी आमदनी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। रूकी योजनाओं को दोबारा क्रियान्वित करने के अवसर मिलेंगे। आपका पूरा ध्यान घर-परिवार पर रहेगा। तनाव न लें।

वृषभ
घर पर सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। लवर्स एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। मानसिक रूप से शान्ति महसूस करेंगे। आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। अनजान लोगों से परेशानी हो सकती है।

मिथुन
छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश के अवसर मिल सकते हैं। कारोबारी यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों के बीच आपकी काफी चर्चा होगी। यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

कर्क
घरेलू खर्च अचानक से बढ़ सकता है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार को लेकर ज्यादा सावधानी रखें। इसीलिये थोड़ा सोच-विचारकर ही काम करें। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खानपान का ध्यान रखें। युवाओं को कैरियर के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

सिंह
लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। नए लोगों से मित्रता हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच आपका सामंजस्य बढ़ेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। लेनदेन सोच समझकर करें।

कन्या
कैरियर की उन्नति के लिये प्रयास करेंगे। ऋण को लेकर अवरोध दूर होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। पुराने अनुभव से लाभ होगा। आज का दिन ठीक रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। रूकी हुई रकम वपस मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला
आज आपकी बड़ी दिक्कत दूर होगी। सेहत में सुधार होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। नौकरी में बड़ा लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपकी सलाह से किसी के काम पूरे होंगे। आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। नये विषयों के प्रति रूचि जागृत होगी।

वृश्चिक
आज का दिन अच्छा गुजरेगा। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। सभी कार्य पूरे कर लेंगे। आप आलोचना का शिकार हो सकते हैं। वृद्धों की सलाह से लाभ होगा।मित्रों पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आमदनी के अवसर मिलेगे। नौकरी में परिवर्तन को लेकर विचार कर सकतेहैं।

धनु
कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। संयम से निर्णय लेने से आपको लाभ होगा। पूर्व के निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है। छात्रों की समस्या दूर होगी। किसी को सलाह न दें। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। आज किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

मकर
कार्यक्षेत्र में प्रभुत्व रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। आपकी कारोबार संबंधी समस्या दूर होगी। नया जॉब मिल सकता है। आपके कौशल की चर्चा होगी। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी। लाइफ पार्टनर को उपहार देने से तनाव दूर होगा। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

कुंभ
आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी मित्र की मदद से धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। कारोबार में लाभ होगा। लोग प्रशंसा करेंगे। फाइनेंस को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। पदोन्नति मिलेगी। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा।

मीन
शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। सरकारी कार्य पूरे कर पाएंगे। कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। गलत खानपान के चलते परेशानी होगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पैतृक मामले सुलझेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button