राशिफल

जानिए कैसा होगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफल…..

मेष
रूके कार्यों को पूरा करने में समय लगायेंगे। दिन आपके लिये काफी शानदार रहेगा। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। अफसर आपकी बातों और सलाह को सुनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपको महत्व मिलेगा। लवर्स का दिन रोमांस वाला रहेगा।

Advertisement

वृषभ
किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित होना ठीक नहीं है। छात्रों को पढ़ाई मेंअच्छे परिणाम मिलेंगे। नई योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। तनाव की स्थिति बन सकती है।

Advertisement
Advertisement

मिथुन
नौकरी मिल सकती है।रियल इस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिये दिन लाभदायक है। धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी। नए मौके मिलेंगे। मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल करेंगे। कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। कर्ज की रकम आपको वापस मिलेगी। लवर्स आज ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताएंगे।

Advertisement

कर्क
थकान महसूस करेंगे। बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। काम की अधिकता ज्यादा रहेगी। लेकिन आपको अपनी दिनचर्या में सुधार लाना चाहिए। कार्यस्थल पर अनुशासित रहें। किसी से मजाक करना भारी पड़ सकता है। प्रेमी युगल के बीच तनाव हो सकता है।

Advertisement

सिंह
छात्र परीक्षा में प्रदर्शन करेंगे। कारोबार में लाभ होगा।अपने विचारों में बदलाव लाएं। अपनी जीवनशैली को सरल बनाएं। अधूरे कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय होंगे। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता हो सकती है। स्वाध्याय में मन लगेगा।

कन्या
आपकी धन संपत्ति स्थिर रहेगी। सेहत बिगड़ सकती है। नए काम की तलाश पूरी होगी।नौकरीपेशा लोगों का मन पर नहीं लगेगा। छात्रों को पढ़ाई में समस्या होगी। प्रेमी जन अपने साथी पर क्रोध न करें। यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति की मदद मिल सकती है। खानपान को लेकर सतर्क रहें।

तुला
घर में खुशियों का माहौल रहेगा।किसी बड़ी दिक्कत दूर होने से मन प्रसन्न होगा। आय में निश्चितता रहेगी। आपके सम्पर्क क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। सामाजिक स्थिति मजबूत होने की सम्भावना है। नए काम के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे।

वृश्चिक
युवाओं को इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। अज्ञात स्रोतों से धन लाभ होगा। लवर्स को एक दूसरे का साथ अच्छा लगेगा। साथ काम करने वालों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपका सम्मान हो सकता है। जीवनसाथी से खूब प्यार करेंगे।

धनु
दूसरे देशों में रहने वालों के लिए दिन अच्छा है। विरोधी आपकी किसी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं।क्रोध में किसी को अपशब्द कहने से बड़ा विवाद होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। पूजा पाठ में आप काफी रुचि लेंगे। लव लाइफ में में तनाव हो सकता है।

मकर
पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। सेहत को लेकर दिक्कत होगी। शेयर मार्केट में निवेश को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। घर में आए रिश्तेदारों की किसी बात के कारण तनाव होगा। शुगर के रोगियों खानपान को नियंत्रित रखें। आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

कुंभ
कारोबार में बड़े ऑफर मिल सकते हैं। राजनीतिक लोगों को लाभ होगा।घर के लोग आपको समर्थन देंगे। आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। संतान पक्ष को लाभ होगा। चिड़चिड़ाहट हो सकती है.


मीन
घर में मेहमानों का आगमन होगा। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना बना सकते हैं। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। परिवार के लोगों के साथ बहस हो सकती है। अधूरा काम पूरा कर पाने में विलंब होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button