राशिफल

जानिए कैसा होगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफ़ल….

मेष
हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे | खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें | व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा | परोपकार से संतोष अर्जित करेंगे | घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी।


वृष
कामकाजी महिलाओं का दिन अच्छा रहेगा।पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। किसी काम को संकल्प लेकर करेंगे, तो उसमें सफलता मिलेगी। आपको अपने व्यवहार में कुछ हल्के-फुल्के बदलाव महसूस होंगे। धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें | आज जीवन साथी के चेहरे पर खुशी का भाव देखने को मिलेगा। सूर्य देव को जल दे |

मिथुन
खरीदारी के लिए जीवनसाथी के साथ बाजार जा सकते हैं | आपके पास विचारों की कमी नहीं रहेगी |आपकी महत्वाकांक्षा आज आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी | धन की आवक से आपको खुशी मिलेगी। मांगलिक कार्यों की योजना साकार होगी | आज कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं।


कर्क
अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। धैर्य और संयम से काम लें। व्यवसाय में रिटेल और दैनिक इनकम पर अधिक ध्यान दें। नई योजना के शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती है | जरुरतमंदों की मदद करके खुश होंगे | आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे |

सिंह
प्रॉपर्टी संबंधीं मामले सुलझेंगे | आपका हर निर्णय आपके पक्ष में रहेगा।किसी भी काम में पक्के बिल द्वारा ही लेनदेन करें। बहन भाइयों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। लोगों के साथ मेल मिलाप करते समय का ध्यान रखें | झूठ नहीं बोलने से मुश्किले आसान होगी | जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

कन्या
धन लाभ के लिए आज आपको आलस का त्याग करना होगा | दिनमान आपके लिए बढ़िया रहेगा। चुनौतियों को दूर करने में ही दिन बीत जाएगा और काफी व्यस्तता रहेगी। आज कोई पुरानी नकारात्मक बात उठने से वर्तमान पर प्रभाव पड़ सकता है। प्रेम संबंधों को मर्यादा पूर्ण रखना अति आवश्यक है।


तुला
पिता के कार्य में आप का सहयोग सराहनीय रहेगा। रुपये की लेनदेन में सावधानी रखें। अपने रुटीन से आपको बोरियत हो सकती है। परिवार की किसी जरूरत को लेकरभागदौड़ करनी पड़ सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। वाहन तेज गति से न चलाये।


वृश्चिक
अपने मन में कोई बात न रखें। सुनेंगे सबकी करेंगे मन की। आपके चारों ओर का वातावरण मधुरमय रहेगा।परिवार की समस्या का निदान किसी महापुरुष से होगा। आज छोटी यात्राओं से धन लाभ की स्थिति बनती दिख रही है। आज आप जरूरत से ज्यादा थक सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए।

धनु
यह समय भावुकता के बजाय दिमाग से काम लेने का है। दिन की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक तरीके से होगी। व्यापार कर रहे लोगों की स्थितियां बेहतर नजर आएंगी। सामाजिक और साहित्यिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। युवाओं को परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


मकर
समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। दिन काफी अच्छा रहने वाला है।काम में काफी हद तक व्यस्तता रहेगी। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना होगा। दूसरों को दोष देने के बजाय स्वंय की कमियों पर ध्यान दें। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए।


कुंभ
सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह से आगे बढना लाभदायी रहेगा। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। कूटनीति से समस्याओं का हल निकल लेंगे। व्यस्तता के बीच में प्रेम जीवन के लिए समय निकाल लेंगे। मौसम के अनुकूल चीजों का सेवन करें।


मीन
आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में मेहनत और भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है । उपलब्धियों को परिवार और मित्रों के साथ बांटकर खुशी होगी। कुछ अच्छा खाएंगे और परिवार में समय बिताएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button