राशिफल

जानिए कैसा होगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफल….

मेष
आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने से मन उत्साहित रहेगा।बच्चे अपनी गलतियों में सुधार करेंगे। बिजनेस में नए अनुबन्ध करने को लेकर सावधानी रखें।

Advertisement

वृष
होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों के व्यापार में कमी होने की आशंका है। आपके छोटे उद्योगों में घाटा हो सकता है।दूसरों के मामलों में टांग न अड़ायें। दांपत्य संबंध काफी रोमांटिक हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

मिथुन
व्यवसाय में अच्छे ग्राहकों के कारण आपके कारोबार में स्थिरता रहेगी।आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित कर सकते हैं। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्ग लोग आज पुराने अनुभवों का स्मरण कर प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

Advertisement

कर्क
डायबिटीज रोगियों की सेहत अच्छी नहीं रहेगी। आपकी सामाजिक छवि काफी अच्छी रहेगी। तनाव युक्त परिस्थितियों से बचें। उटपटांग कार्यों में आपका मन उलझेगा। बेरोजगार लोगों को जॉब की चिन्ता रहेगी।

Advertisement

सिंह
आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष है। कार्य थोड़े विलंब से पूर्ण होंगे। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी।

कन्या
स्वभाव में विनम्रता का भाव बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपको गलत लोगों के कारण परेशानी उठानी पड़ेगी। कमर से निचले भाग में दर्द की शिकायत हो सकती है। विवाहेत्तर सम्बन्धों को लेकर थोड़े आकर्षित हो सकते हैं।

तुला
बड़े भाई-बहनों के जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। लोग आपकी विचारधारा से बहुत जल्दी प्रभावित हो जायेंगे।नवदम्पति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। लटके हुए काम तेजी से पूरे कर लेंगे।

वृश्चिक
स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठायेंगे। आज अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास न करें।व्यवसाय में सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का निराकरण होगा। निर्माण कार्यों में गति आयेगी।

धनु
अपनी योग्यता को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। महिलाओं को आज काफी प्रशंसा मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन लेते रहें।

मकर
जॉब को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। इंश्योरेंस आदि में किया गया निवेश लाभकारी होगा। आज अपनी बातों को अच्छी तरह रख नहीं पायेंगे। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। कहीसुनी बातों पर त्वरित रिएक्शन न दें।

कुंभ
सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। रूठे मित्रों को मनाने के लिए दिन अनुकूल है। थोड़ी मेहनत से आपको अधिक अच्छे परिणाम मिल जायेंगे। पैतृक कारोबार में विस्तार हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

मीन
परिजन आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। आयात-निर्यात सम्बन्धित कारोबार में वृद्धि हो गी। बॉस आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button