देश

कंगना रनौत ने दिखाया ‘साइकिल से चांद तक’ का सफर, ISRO की कामयाबी पर किया ये

(शशि कोन्हेर) : चंद्रयान 3′ की सफल लैंडिंग पर बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है। इंडस्ट्री की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए ISRO को इस बेमिसाल मौके पर शुभकामनाएं दी हैं।

भारत की इस कामयाबी पर कंगना रनौत ने बीजेपी की पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं दी हैं और दूसरी स्लाइड में कंगना रनौत बड़ी खूबसूरत फोटो शेयर की है।

कंगना रनौत ने यूं जाहिर की अपनी खुशी
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में वो तस्वीर शेयर की है जिसमें 2 वैज्ञानिक साइकिल के जरिए एक रॉकेट को ले जा रहे हैं।

इस फोटो को एडिट करते हुए इसमें एक तरफ चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग वाली तस्वीर जोड़ी गई है। ठीक सामने फोटो में एक विशालकाय चांद भी नजर आ रहा है। कंगना रनौत ने इस फोटो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- साइकिल से चांद तक।

कंगना ने रीट्वीट किया जग्गी वासुदेव का ट्वीट
कंगना रनौत ने ट्विटर पर सदगुरु जग्गी वासुदेव का वो ट्वीट भी रीट्वीट किया है जिसमें उन्होंने ISRO के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, “भारत के लिए गर्व का दिन है।

क्योंकि हम चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मना रहे हैं। यह इस देश के लोगों के दिल-ओ-दिमाग में मौजूद अपार क्षमता और कोशिशों का प्रमाण। #ISRO टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

‘रॉकेट्री’ फेम आर.माधवन ने जाहिर की खुशी
बता दें कि फिल्म ‘रॉकेट्री’ के लीड एक्टर आर.माधवन ने इस बारे में ट्वीट किया, “इस उपलब्धि को बयान करने के लिए शब्द काफी नहीं हैं। जय हिंद।

मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।” बता दें कि आर. माधवन की फिल्म रॉकेट साइंटिस्ट नंबी नारायण की जिंदगी और उनके संघर्ष पर आधारित थी। महज 65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान ने कैमियो रोल किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button