देश

ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात और स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का मिला अतिरिक्त प्रभार…..

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रियों मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। दोनों ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था।

इसी के साथ मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह के मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार दूसरे मंत्रियों को दे दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय जबकि स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

नकवी और आरसीपी सिंह का कार्यकाल गुरुवार को हो रहा समाप्त

मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा है।

इससे पहले कैबिनेट बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों की तारीफ की थी। नकवी के पास अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय जबकि आरसीपी सिंह के पास इस्पात मंत्रालय था। आज नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button