छत्तीसगढ़

झारखंड की पुलिस सीधे पहुंची, भानुप्रतापपुर से भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम के चारामा स्थित निवास, घर पर नहीं थे नेताम

(शशि कोन्हेर) : कांकेर – भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों का प्रचार अपने चरम पर है वही अब एक नया मोड़ आ गया है। हुआ यह कि झारखंड के टेल्को थाने की पुलिस भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए सीधे कांकेर थाने में आमद देने के बाद चारामा स्थित उनके निवास पहुंची तब नेताम घर पर नहीं थे।

Advertisement


इसके अलावा प्रकरण के दो अन्य आरोपी निलंबित सिपाही केशव सिन्हा, और दीपांकर के घर भी पुलिस ने दबिश दी। नेताम समेत तीनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
कांकेर पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में 8 अफसरों की टीम वहां पहुंची है, कांकेर थाने में आमद देकर सभी लोग कांकेर टीआई शरद दुबे के साथ इनोवा कार में निकल गए। नेताम चारामा में रहते हैं। वहां झारखंड पुलिस पहुंची, लेकिन वो नहीं मिले। इसके बाद निलंबित सिपाही केशव सिन्हा के घर भी पहुंचे, लेकिन सिन्हा घर से गायब थे। बाद में पुलिस टीम एक अन्य आरोपी दीपांकर के घर भी पहुंची, लेकिन वो भी फरार हो गए। कहा जा रहा है कि चुनाव प्रचार के लिए घूम रहे हैं कांकेर पुलिस लोकेशन ट्रेस कर वहां जाकर गिरफ्तार कर सकती है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button