छत्तीसगढ़

फिर लगा जाम- एम्बुलेंस भी फंसा रहा पुलिस प्रयास से हटा जाम

(मुन्ना पाण्डेय ) : लखनपुर : (सरगुजा) : राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रहे डायवर्सन कार्य एकांगी रास्ता के वजह से आज गुरूवार को फिर चन्दई नदी पुल के पास अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग में तकरीबन 5 बजे जाम लग जाने से आवागमन बाधित हुई यात्री वाहन के अलावा इमरजेंसी एम्बुलेंस वाहन भी फंसे रहे। 

Advertisement

पुलिस के अथक प्रयास से जाम को खुलवाया गया। बाद इसके वाहनों का आना जाना आरंभ हो सका करीब आधे घंटे तक लगे इस जाम में पैदल पथिक  ही नहीं अपितु छोटे दो पहिया सवारी भी परेशान रहे।  पुलिस प्रयास से आवागमन व्यवस्थित हो सकी।

Advertisement
Advertisement


एन एच  सड़क में एक तरफ़ ढलाई कार्य हो चुका है तथा दूसरे तरफ सी सी ढलाई कार्य जारी है जिससे इस तरह के हालात निर्मित हो रहे हैं। बहरहाल क्षेत्र वासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के ठेका कम्पनी को कार्य जल्द से जल्द पूरा करने सचेत किया है।

Advertisement

ठीक पुल के पास रास्ते में हो रहे सड़क डायवर्सन कार्य के कारण बीच बीच में जाम की स्थिति बन रही है। एकं दो रोज पहले भी जाम लग जाने से वाहनों की लम्बी कतार बन गई थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button