छत्तीसगढ़

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पहुंचे बिलासपुर, रेलवे स्टेशन में हुआ जोशीला स्वागत…

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज आज शहर पहुंचे। स्टेशन में भक्तों ने गाजे बाजे के साथ पुष्प वर्षा करते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया।  स्टेशन में जगतगुरु शंकराचार्य के नाम से गगनभेदी नारे भी लगाए पूरा स्टेशन भजन कीर्तन के साथ भक्तिमय नजर आया। झूलेलाल मंगलम में पहुंचने पर जगतगुरु शंकराचार्य की महिलाओं ने आरती कर  वंदन किया तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत चरण पादुका की पूजा अर्चना की। 

Advertisement
Advertisement

कल बुधवार को शाम 5 बजे सीएमडी कॉलेज मैदान में उनकी धर्म सभा होगी, जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु एवं उनके शिष्य भक्तों एवं विभिन्न समाज के लोग विभिन्न संगठन धर्म सभा में शामिल होंगे। झूलेलाल मंगलम भवन में जगतगुरु शंकराचार्य ने अपने सभी शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। 

Advertisement

विधायक शैलेश पांडे उनकी पत्नी रितु पांडे, आनंद वाहिनी,आदित्य वाहिनी के सदस्यों ने सदस्यों जगतगुरु शंकराचार्य का चरण पादुका का पूजन वंदन कर  आशीर्वाद प्राप्त किया। जगतगुरु शंकराचार्य झूलेलाल मंगलम भवन में कल सुबह 11 बजे अध्यात्म एवं धर्म पर भक्तों  से चर्चा करेंगे तथा श्रद्धालुओं के सवालों का जवाब भी देंगे।

Advertisement


जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के स्वागत में आज पूरा शहर उमड़ पड़ा। विधायक शैलेश पांडे के साथ आज जगतगुरु शंकराचार्य के भक्तों , विभिन्न समाजसेवी संगठन, तथा जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन में तथा झूलेलाल मंगलम में उनका  स्वागत किया।

स्टेशन में विधायक शैलेश पांडे, आनंदा वाहिनी आदित्य वाहिनी के संदीप पांडे, चंद्रचूड़ त्रिपाठी, रोशन अवस्थी अखिलेश पांडे , अंकित गौरहा, आदित्य दीक्षित, अरविंद दीक्षित,शिवा मिश्रा, शैलेंद्र जायसवाल, अखिलेश बाजपेयी ,अनिल शुक्ला अखिलेश गुप्ता ,अजय यादव ,साईं भास्कर ,अमर बजाज अर्जुन सिंह, मोती थावरानी ,राकेश तिवारी ,स्वप्निल शुक्ला,प्रशांत त्रिपाठी, रिंकू दुबे, राजेंद्र शुक्ला ,रितेश उपाध्याय ,गोपाल यादव ,गुड्डा पांडे ,नीतू पांडे दीपमाला झा, दीपक दीक्षित , सुदेश दुबे,आदर्श पवार, अंकुश चौधरी संदीप तिवारी, रामा बघेल, सुभाष ठाकुर, दीपांशु श्रीवास्तव जेपी मित्तल,सोनू निर्मलकर, पप्पू यादव, राम सिंह छत्री, काशी रात्रे ,भरत जुरयानी ,अभिषेक पांडे, अनुराग पांडे बिट्टू बाजपेई,  सुनील शर्मा के अलावा जिला आटो संघ के  अध्यक्ष ऑटो संघ के अध्यक्ष  नान भाई तथा रेलवे कुली संघ के पदाधिकारियों ने भक्ति मय माहौल के बीच भजन कीर्तन के साथ जगतगुरु शंकराचार्य का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।  जैसे ही जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अपने शिष्यों के साथ लिंक एक्सप्रेस स्टेशन पहुंचे हर हर महादेव तथा जगद्गुरु शंकराचार्य के गगनभेदी नारों के साथ उनके स्वागत में लोगों ने स्वागत किया। शहर के डॉक्टर इंजीनियर से लेकर विभिन्न समाज सेवी संगठन विभिन्न धर्मों के लोग तथा आदित्यवानी के आदित्य वाहिनी के पदाधिकारी एवं सदस्य काफी संख्या में उनके स्वागत में झूलेलाल मंगलम भी पहुंचे। चरण पादुका का पूजन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया,तथा जगतगुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां पर आनंद वाहिनी की रितु पांडे,  गीता तिवारी, प्रभा शर्मा ,माधुरी शर्मा, प्रभा दुबे, अंजू मिश्रा संध्या दीवान अंकिता त्रिपाठी दीपमाला झा इंदिरा शर्मा ,सीमा ,पूनम शुक्ला,  महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पिंकी निर्मल बत्रा, के अलावा आदित्य आनंद वाहिनी के पदाधिकारी एवं काफी संख्या में सदस्यों ने जगतगुरु शंकराचार्य की आरती की तथा आशीर्वाद लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button