देश

माह के पहले दिन महंगाई का झटका, इतने रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर…

Advertisement

नई दिल्ली। नवंबर महीने की पहली तारीख में ही जनता को महंगाई का एक बड़ा झटका लगा। माह का आगाज होते ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा कर दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 101.50 रुपए बढ़ाए हैं।

Advertisement
Advertisement

कमर्शियल गैस सिलेंडर की ये नई दरें आज यानी 1 नवंबर, 2023 से लागू हो चुकी हैं। नए रेट लागू होने के बाद LPG का कमर्शियल सिलेंडर अब राजधानी दिल्ली में 1833 रुपए में मिलेगा।

Advertisement


आज 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में 100 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में आज से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1833 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में यह 1943.00 रुपए का हो गया है, जबकि मुंबई में 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए।

Advertisement


32 दिन में 310 रुपए का महंगा हुआ सिलेंडर
अभी एक अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 209 रुपए तक बढ़ा दिए गए। यानी एक महीने में दिल्ली के 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को करीब 310 रुपए का झटका लगा है।

पिछले महीने कोलकाता में 203.50 रुपए दाम बढ़े तो इस महीने 103.50 रुपए और बढ़ गए। 31 दिन में सिलेंडर यहां 307 रुपए महंगा हो गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button