देश

भारतीय कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय ने किया सस्पेंड….

Advertisement

केंद्र सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया है। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी। इसके बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। सरकार ने अब इसे सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है। खेल मंत्रालय के इस एक्शन पर बजरंग पूनिया ने कहा कि मुझे अभी तक इसके बारे में जानकारी नहीं है। उन्होने कहा कि अगर ये फैसला लिया गया है तो ठीक लिाय गया है।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दें कि पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के प्रमुख चेहरों में शामिल साक्षी ने डब्ल्यूएफआई चुनाव में संजय सिंह की जीत के तुरंत बाद खेल से संन्यास की घोषणा की थी, जबकि बजरंग ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री लौटा दिया था।

Advertisement

डेफलंपिक्स (मूक बधिर खिलाड़ियों का ओलंपिक) के स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह यादव ने एक्स पर लिखा, ”मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्मश्री सम्मान लौटाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुझे आपकी बेटी और मेरी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है।” उन्होंने सचिन तेंदुलकर और नीरज चोपड़ा जैसी देश की प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से भी इस मुद्दे पर अपनी राय देने का आग्रह किया।

Advertisement

वहीं, डब्ल्यूएफआई के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि वह बृजभूषण शरण सिंह के कठपुतली उम्मीदवार नहीं हैं। संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा, जो खिलाड़ी हैं उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है और जो राजनीति करना चाहते हैं वह ऐसा कर सकते हैं। यह उनका निजी मसला है। मैं इस पर बात नहीं करूंगा। डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष ने कहा, मैं 12 वर्ष से महासंघ में हूं। मेरा एक सांसद (बृजभूषण) का करीबी होने का मतलब यह नहीं है कि मैं कठपुतली उम्मीदवार हूं। अगर मैं उनका करीबी हूं तो क्या यह अपराध है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button