देश

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने किया जीत से आगाज, स्पेन को 2-0 से हराया

(शशि कोन्हेर) : भारत और स्पेन के बीच राउरकेला में एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप डी का मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया और और मेजबान टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। भारत के लिए पहले क्वार्टर में अमित रोहिदास ने गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने शानदार खेल दिखाया और इसी दौरान हार्दिक सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल किया और बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। भारतीय टीम मैच में कंट्रोल नजर आई है। 

भारत की टीम ने तीनों क्वार्टर में अच्छा खेल दिखाया। अब चौथे क्वार्टर की शुरुआत भी अच्छे अंदाज में की, जब जल्द ही गेंद को स्पेन के सर्कल में पहुंचा दिया। तीसरे मिनट में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक को गेम से 10 मिनट के लिए बाहर होना पड़ा। वे स्पेन के खिलाड़ी से टकरा गए थे। इसलिए उनको येलो कार्ड मिला। चौथे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हुआ। इस वजह से भारत को 2-0 से जीत मिली।

हाफ टाइम के बाद 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद तीसरे क्वार्टर में भारत की टीम डिफेंसिव मोड में नजर आई। हालांकि, जल्द ही पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए गोल करने का मौका मिला। हरमनप्रीत सिंह ने ये काम लगभग कर दिया, लेकिन गोलकीपर ने गेंद को लाइन से अंदर नहीं जाने दिया। जल्द ही हरमनप्रीत को एक और मौका पेनल्टी कार्नर के जरिए गोल करने का मिला, लेकिन गेंद वाइड रही। तीसरे क्वार्टर में भारत ने 14वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर हासिल किया, लेकिन गोल इस बार भी नहीं हो सका।

1-0 की बढ़त पहले क्वार्टर में हासिल करने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भी अच्छे अंदाज में की। दूसरे क्वार्टर के 11वें मिनट में हार्दिक ने शानदार खेल दिखाया और उन्होंने गेंद को नेट तक पहुंचाने का काम किया और भारत की बढ़त को 2-0 पर पहुंचाया। दूसरे क्वार्टर के आखिरी कुछ पलों में स्पेन के पास गोल करने का मौका था, लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंस ने ऐसा होने नहीं दिया। हाफ टाइम तक 3 पेनल्टी कार्नर भारत को मिले, जबकि एक पीसी स्पेन को मिला।

भारत के लिए 200वां गोल

भारत की टीम ने हॉकी विश्व कप के इतिहास में अपने गोल की संख्या को 200 पहुंचाया, जब अमित रोहिदास ने पेनल्टी कार्नर के लिए जरिए गोल किया। वहीं, 200 से 201 तक पहुंचाने में हार्दिक सिंह का हाथ रहा, जिन्होंने अकेले गेंद को काफी दूर से ट्रेवल कराया और आखिर में नेट के अंदर भेजा।

स्पेन के पास एक मौका गोल करने के आया था, लेकिन गोलकीपर पीआर श्रीजेश और अमित रोहिदास ने गोल नहीं होने दिया। पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में भारत को पेनल्टी कार्नर के जरिए गोल करने का मौका मिला, लेकिन भारत के लिए गोल नहीं हो सका। भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है, क्योंकि 13वें मिनट में अमित रोहिदास ने गोल किया, जब भारत को लगातार दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला था। 14वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर भारत ने बनाया, लेकिन इसे भारत गोल में तब्दील नहीं कर पाया।

भारत की स्टार्टिंग इलेवन

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास और सुखजीत सिंह।

स्पेन की स्टार्टिंग इलेवन

मार्क मिरैल्लस (कप्तान), अडरियन राफी (गोलकीपर), अलेजांड्रो अलोंसो, जैवियर गिसपेर्ट, एनरिक गोंजालेज, अलवारो इगलेसिआस, जोर्डी बोनास्ट्रे,  पेपे कनिल, जोआकेन मेनिनि, इगनासिओ रोड्रिगेज और बोरजा लाकेले।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button