देश

चीन को पछाड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत, WPR की रिपोर्ट में दावा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी के मामले में भारत अब चीन को काफी पीछे छोड़ चुका है। विशेषज्ञों का यह दावा है। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी आबादी के लिए अधिक से अधिक रोजगार पैदा करने चाहिए ताकि भारत अपना विकास तेज रफ्तार से जारी रख सके।

Advertisement
Advertisement

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू (डब्ल्यूपीआर) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत जनसंख्या के मामले में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन को काफी पीछे छोड़ चुका है। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू, जनगणना और जनसांख्यिकी पर केंद्रित एक स्वतंत्र संगठन है। इसके मुताबिक, 2022 के अंत तक दक्षिण एशियाई राष्ट्र भारत की जनसंख्या 1.417 बिलियन (140 करोड़ से ज्यादा) थी।

Advertisement

यह चीन की संख्या से 50 लाख ज्यादा है। चीन ने मंगलवार को अपनी जनसंख्या 1.412 बिलियन बताई थी। चीन की आबादी में वर्ष 1961 के बाद पहली बार कमी दर्ज की गई है। भारत की आधी आबादी 30 वर्ष से कम आयु की है।

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। हालांकि अपनी युवा आबादी का अधिकतम लाभ उठाने के लिए, मोदी सरकार को हर साल लाखों लोगों के लिए रोजगार सृजित करने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि देश कृषि से जुड़ी नौकरियों से दूर हो रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button