खेलदेश

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला चौथा पदक, बिंदिया रानी ने बढ़ाई भारत की शान

(शशि कोन्हेर) :कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को वेटलिफ्टिंग में चौथा पदक मिला। बिंदियारानी देवी महिलाओं की 55 किलोग्राम इवेंट में दावेदारी पेश करने उतरी थीं। स्नैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क में आखिरी प्रयास में कुल 202kg भार के साथ सिल्वर मेडल पर अपना नाम लिखा।

भारत के लिए दिन के खेल में यह वेटलिफ्टिंग में आया चौथा पदक रहा। भारत को पहला गोल्ड भी वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने दिलाया।

भारत की बिंदियारानी देवी महिलाओं की 55 किलोग्राम इवेंट में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। स्नैच में उन्होंने पहली दो कोशिश में 81 और 84 किलो का वजह उठाया। तीसरे प्रयास में बिंदिया ने 86 किलो वजन यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 110kg भारत उठाया।

114kg का प्रयास करते हुए वह संतुलन बनाए नहीं रख पाई और यह असफल रहा। 116kg का वजह उठाते हुए कुल 202kg के भार के साथ भारतीय वेटलिफ्टर ने सिल्वर पक्का किया। नाइजीरिया की ओलारीनियो ने 203kg का कुल भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता जबकि फरार मोरो को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

भारत का शानदार प्रदर्शन


भारत के लिए कॉमवेल्थ में वेटलिफ्टिंग में अब बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है। दूसरे दिन इस खेल में भारत को तीन मेडल मिले। पहले संकेत ने 55kg भारवर्ग में सिल्वर मेडल हासिल कर मेडल टैली में देश का खाता खोला। इसके बाद गुरुराजा पुजारी ने वेटलिफ्टिंग 61kg भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड हासिल करने वाली ओलिंपिक मेडल विजेता मीराबाई चानू ने गेम्स में नया रिकार्ड बनाने के साथ गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला। यह भारत का पहला गोल्ड मेडल रहा इस बार की प्रतियोगिता में।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button