देश

भारत ने ब्रिटेन को दिया जैसे का तैसा जवाब…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली: भारत ने ब्रिटेन को उसी की भाषा में जवाब दिया है। सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले नागरिकों को अनिवार्य क्वारंटीन करने का फैसला किया है। यह नियम 4 अक्टूबर से लागू होगा। इससे पहले ब्रिटेन ने कोविड वैक्सीन की दो डोज़ लगवा चुके भारतीय लोगों को वैक्सीनेटेड नहीं माना था जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी। अब भारत ने भी उसी अंदाज में ब्रिटेन को जवाब दिया है और वहां से आने वाले लोगों पर नए नियम लागू कर दिए हैं। ये नियम ब्रिटेन से आने वाले सभी नागरिकों पर लागू होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, 4 अक्टूबर से, ब्रिटेन से भारत आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों को, चाहे उनकी टीकाकरण की स्थिति कुछ भी हो, उन्हें निम्नलिखित उपाय करने होंगे:

Advertisement
Advertisement

यात्रा से पहले 72 घंटे के भीतर प्रस्थान पूर्व कोविड -19 आरटी-पीआरसी परीक्षण दिखाना होगा। हवाईअड्डे पर पहुंचने पर कोविड-19 आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जाएगा। भारत पहुंचने के आठ दिन बाद कोविड-19 आरटी-पीसीआर टेस्ट। भारत आने के बाद 10 दिनों के लिए घर पर या गंतव्य पते पर अनिवार्य रूप से क्वारंटीन रहना होगा।
ब्रिटेन ने बनाया था ये नियम
स्वास्थ्य औऱ परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी नए उपायों को लागू करने के लिए कदम उठाएंगे। दरअसल ब्रिटिश सरकार ने कुछ दिन पहले नए नियम जारी किए थे। इन नियमों में कहा गया था कि भारत सहित कुछ और देशों से यात्रा करके ब्रिटेन पहुंचने वाले व्यक्ति को 10 दिन क्वारंटीन में बिताने ही होंगे और कोविड का टेस्ट भी कराना होगा.इतना ही नहीं जो लोग वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं उन्हें भी जरूरी क्वारंटीन का नियम बना दिया था।

Advertisement


इस नियम पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि यह भेदभावपूर्ण वाला नियम है। कोविशील्ड वैक्सीन ब्रिटेन-स्वीडन की फ़ार्मी कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button