छत्तीसगढ़

अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में धरमलाल कौशिक ने कहा कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है, हमे गर्व है कि हम मोदी जी के नेतृत्व वाली पार्टी के सदस्य है।

Advertisement


आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर की जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में करने और सभी को जिम्मेदारियों का निर्वहन करने अलग-अलग स्तर पर कई प्रकार से मोर्चा का गठन किया है। उन्होंने कहा संगठन को मजबूत बनाने सत्त लोगो से संपर्क बनाये रखना है। इसी वजह से संगठन को मजबूत करने हर स्तर पर बैठके हो रही है।

Advertisement
Advertisement

जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर संपर्क बनाये रखने को कहा। उन्होंने कहा कार्यकर्ता ही हमारी रीढ़ की हड्डी है। हमारे कार्यकर्ताओं को मान सम्मान एवं महत्व देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्हें हम सम्मान देंगे और जब उन्हें इस बात का अहसास होगा तभी वे सहर्ष कार्य करने को तत्पर रहेंगे। डॉ.रमन सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान काफी अधिक संख्या में मंगल भवनों का निर्माण किया गया और जितने अधिक कार्य अनुसूचित जातियों के लिए किए गये आज तक कांग्रेस सरकार ने कहीं किया। प्रधानमंत्री आवास योजना से सर्वाधिक अनुसूचित जाति वर्ग ही लाभान्वित हुए है।

Advertisement


उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान मोदी सरकार के 8 वर्षो के कार्यकाल में किए गए कार्यो का जनता तक प्रचार प्रसार करें।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा बहुत अधिक प्रभावशील है। छ.ग. के 52 विधानसभा क्षेत्रो में काफी सक्रियता से कार्य कर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि गुरूघासीदास जी के पद चिन्हों पर चलते हुए हमें संघर्ष करते हुए आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए केन्द्र सरकार ने अनेक योजनाएं प्रारंभ की है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है हमें समग्र विकास अभियान चलाना है और आगामी चुनाव में हमें भाजपा सरकार बनाना है।

इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत बांधे एवं जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य जितेन्द्र भावे व अंत में जिला महामंत्री योगेश बोले ने आभार प्रदर्शन किया।


बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व विधायक अम्बेश जांगडे, वेदराम जागड़े, सुनीता पाटले, महेश चंद्रिकापुरे, नरेन्द्र कोशले, ऋषि केशरी, आत्माराम बंजारे, सुकृता गोयल, संतोषी भोई, संतोषी पनौरे, राजकुमार, श्याम खाण्डेकर, सत्येन्द्र बंजारे, विरेन्द्र कुमार जांगड़े, सुशांत जांगड़े, चित्रकांत लहरे, गौकरण सूर्यवंशी, ओमप्रकाश सूर्या, आनंद रात्रे, प्रमोद सागर, जय औसरिया, विनोद कुमार, विकास गोरख, हरवंश कस्तूरिया, बुधराम, दीनबंधु कौशिक, ललित सारथी, विकास, रामप्रसाद भार्गव, दुर्गा प्रसाद कुर्रे, तुलसी बघेल, जवाहर मनोज कुमार बांधेकर, जितेन्द्र अंचल, राजकुमार अहिरवार, राजू रात्रे, मनोज वर्मा, लक्ष्मीनारायण मेहर, नागेन्द्र सांडिल, लोकनाथ बंजारे, राजेन्द्र मुधकर, श्याम धृतलहरे, सुरेश बंजारे, रामप्रकाश, मोहन पाटले, लकी बंजारे, नरेन्द्र कोशले, राजेश सूर्यवंशी, द्वारिका प्रसाद मंडलोई, प्रकाश, छेदीलाल रात्रे, विक्की सोनवानी सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button