देश

फ्लाइट में अखिलेश यादव से प्रियंका गांधी की मुलाकात और वहीं मिलती-जुलती ड्रेस ने किया….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की व्यस्तता भी काफी बढ़ गई है। इस दौरान भले ही वे जनसभा में एक दूसरे पर हमला बोलें और छींटाकशी करें, लेकिन जब आमना-समाना होता है तो आंखों से ही अभिवादन होता है।

Advertisement
Advertisement


लखनऊ में शुक्रवार को दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट के लैंड होते समय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की संक्षिप्त मुलाकात हुई। आज दिल्ली से लखनऊ आते वक्त विस्तारा की फ्लाइट में इन दोनों की मुलाकात की फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। इन दोनों नेताओं ने इस दौरान एक दूसरे का अभिवादन किया। फ्लाइट में दोनों ही नेताओं ने आपस में बात भी की। फ्लाइट जब लखनऊ लैंड कर गई तो अखिलेश आगे बिजनेस क्लास में थे और प्रियंका गांधी पीछे की ओर बैठी थीं। अखिलेश को जब पता चला कि फ्लाइट में प्रियंका भी हैं तो वह रुक गए और दोनों लोगों के बीच संक्षिप्त बातचीत हुई। यह आज दोपहर करीब तीन बजे का है।

Advertisement


फ्लाइट में अखिलेश यादव तथा अपने बीच खड़ी एक महिला की ड्रेस मिलती देख प्रियंका गांधी हैरान सी भी लगीं। चुनाव के माहौल में कई जगह पर भारी पड़ती दिखने वाली प्रियंका ने फ्लाइट में अपने तथा अखिलेश यादव के बीच में खड़ी महिला के अपने जैसे मिलते-जुलते कपड़े देख प्रियंका काफी हैरान सी लगीं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button