छत्तीसगढ़

तेलंगाना में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं के नक्सलियों के साथ पकड़ाने की घटना से हुआ बवाल भाजपा नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार से पूछे ये सवाल..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। सर्वविदित है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक कांग्रेस का पदाधिकारी(महामंत्री) तेलंगाना में दो महिला व दो पुरुष नक्सलियों के साथ पकड़ा गया है। यह बात करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा ने कहा कि..यह कोई सामान्य घटना नहीं है कि नक्सल प्रभावित राज्य के अतिसंवेदनशील इलाके का सत्तारूढ़ पार्टी का जिम्मेदार नेता नक्सलियों के साथ दूसरे राज्य में पकड़ा गया है। श्री गागड़ा ने कहा कि नक्सली आज कांग्रेस की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है।

Advertisement
Advertisement


उन्होंने कहा..पहले भी नक्सलियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में किसानों को उकसाते हुए पत्र जारी किया था। उसकी भाषा देख लें और कांग्रेस का एजेंडा देख लें, आपको कोई फर्क नहीं लगेगा। ऐसा लगेगा मानो कांग्रेस सरकार से जुड़े लोगों ने पत्र ड्राफ़्ट करके नक्सलियों को दिया हो और नक्सलियों ने उसे अपने लेटर पैड पर जारी कर दिया हो।
गागड़ा के अनुसार उस पत्र में एक भी शब्द कांग्रेस सरकार के खिलाफ नहीं है। जबकि कांग्रेस की उपेक्षा और कुनीतियों में कारण राज्य में छः सौ से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है।
पूर्व‌ मंत्री ने कहा… नक्सलियों और कांग्रेस की साठगाँठ पर केंद्र अलग से जांच करे, इसकी भी हम माँग करते हैं।इस हेतु हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव गृह मंत्रालय को पत्र लिख रहे है।

Advertisement

जिस नक्सल आतंक का जन्म ही किसानों के खिलाफ हुआ था। किसान परिवार से ही आने वाले हमारे जवानों-सुरक्षा बलों को जो नक्सली नृशंसता से हत्या करते हैं, अनेक ग्रामीणों को भी बर्बरता से मार चुके हैं यहां तक छत्तीसगढ़ के कई नेता भी नक्सलियों द्वारा मारे गए हैं, ऐसे में कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा इलाज हेतु नक्सलियों को तेलंगाना ले जाना एक अति चिंतनीय विषय है.

Advertisement


पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा ने कहा कि विगत दिनों नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में शहीदी सप्ताह मनाया। इस दौरान 12000 लोगों के साथ नक्सलियों ने नाचते गाते 8 से 10 किलोमीटर लम्बी रैली निकाली। 65 फिट का छह मंजिल बिल्डिंग से ऊंचा स्मारक बनवाया। रैली में 50 लाख से लेकर एक करोड़ तक के इनामी शीर्षस्थ नक्सली नेता शामिल थे। समाचार बताते हैं कि विगत 8 माह से इसकी तैयारी हो रही थी।

इस विषय में सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया। न ही कोई कार्रवाई हुई है। श्री गागड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जरा अपने सलाहकारों से पूछ कर बताएं कि इस आयोजन के पीछे कौन हैऔर इतने बड़े आयोजन के खिलाफ सरकार ने क्या कारवाई की? अगर कोई कारवाई नहीं की तो क्यों नहीं की?

हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पांच सवाल करते हैं। वे इनका जवाब दें-

  1. कांग्रेस और नक्सलियों के बीच का रिश्ता क्या है?
  2. क्या झीरम घाटी हत्याकांड मामले को भी कांग्रेस नक्सलियों से संबंध की वजह से दबा रही है?
  3. कितने नक्सलियों को कांग्रेस की सदस्यता दी है?
  4. नक्सलियों के साथ पकड़े गए कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं पकड़ा गया?
  5. इतने संवेदनशील विषय पर मुख्यमंत्री ने अभी तक किसी प्रकार की जांच की घोषणा क्यों नहीं की?
    प्रेस वार्ता में भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक मस्के, श्री अमित साहू व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button