• lokswarad_9
  • Dr CV Raman Portal Header Ad
  • lokswarad_1
  • javascript slider
  • lokswarad_4
राजनांदगांव

राजनांदगांव में झूरा नदी के ब्रिज पर पलटी, यात्रियों से भरी बस, 15 यात्री घायल.. जानिए कहां से आ रही थी बस

(शशि कोन्हेर) : राजनांदगांव – हैदराबाद से रायपुर आ रही बस गुरुवार सुबह राजनांदगांव के झूरा नदी के ब्रिज पर पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Advertisement

घटना आज सुबह 10 बजे की बताई जा रही है, हादसे के बाद ब्रिज आवागमन पूरी तरह से रुक गया।
मौके पर पहुंची पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों के लिए रास्ता बनाया।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार हंस ट्रेवेल्स की बस क्रमांक UP 75 AT 0937 हैदराबाद से रवाना हुई, सुबह 10 बजे नेशनल हाईवे-53 पर झूरा नदी ब्रिज के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान बस के यात्री एक दूसरे की मदद करने लगे और एक कर बाहर निकले। घायलों को भी आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस को भी सूचना दी गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 30 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button