छत्तीसगढ़

कोरबा में अमित शाह ने जनता से कहा…अगर छत्तीसगढ़ में सरकार बदलनी है तो भारत माता की जय बोलिए.. जानिए केंद्रीय गृह मंत्री ने और क्या-क्या कहा

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ के कोरबा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, इस बात का प्रयास है कि 2024 के पहले देश नक्सलवाद से मुक्त हो। कांग्रेस के शासन में 2009 में 2258 घटनाएं होती थीं, 2021 में यह घटकर 509 रह गई हैं। भाजपा सरकार ने बंदूक का जवाब बंदूक से दिया है। हम विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि, भगवान श्रीराम की ननिहाल आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।


इंदिरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित कर रहे गृहमंत्री शाह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता को भाजपा ने शासन करने का मौका दिया है। भाजपा की केंद्र में सरकार बनी अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने छत्तीसगढ़ का गठन किया। मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य था। रमन सिंह मुख्यमंत्री बने और 15 साल में बीमारू राज्य को इससे उबारा। अब भी इस दिशा में काम कर रहे हैं।

भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ाया
गृहमंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल जी हमारे काम की राज्य में लंबी सूची है। कोरबा वाले आपसे पूछेंगे कि पांच साल में क्या किया। फिर गृहमंत्री ने कहा कि, ऐसा नहीं कि भूपेश बघेल सरकार ने कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार बढ़ाने, दुष्कर्म बढ़ाने, आदिवासियों के जंगल कम करने काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। भूपेश सरकार और उनकी पार्टी ने जनजातीय समाज के लिए क्या किया, इसका जवाब छत्तीसगढ़ के आदिवासी भाई-बहन मांग रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह के भाषण में 10 खास बातें
हाथ उठाकर लोगों को सरकार बदलने का संकल्प दिलाया। भारत माता के जयकारे लगवाए।
संबोधन में वहां आए माताओं-बहनों के साथ ही युवाओं को जिगर का टुकड़ा बताया।


भगवान श्रीराम के ननिहाल आया हूं, इसलिए जय श्रीराम कहकर बात की शुरुआत करना चाहता हूं।
नरेंद्र मोदी को अगर 2024 में प्रधानमंत्री बनाना है, तो छत्तीसगढ़ में 2023 में बीजेपी की सरकार बनाएं।
अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने में पीएम नरेंद्र मोदी की मदद करें। भ्रष्टाचार से निजात पानी है, तो बीजेपी की सरकार बनवाएं।


कांग्रेस ने कहा था गरीबी हटाएंगे, नहीं हटी। कांग्रेस सरकार में गरीबी नहीं हटी, गरीब ही हट गए।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को गरीबी, भुखमरी, अंधेरा, बेरोजगारी और नक्सलवाद देने का काम किया।
भाजपा ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से विकसति बनाने का काम किया था।
रमन सिंह मुख्यमंत्री बने तो चावल आपके घर आया, कांग्रेस वाले आपका चावल खाने का काम कर रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने गरीब आदिवासी की बेटी को देश का महामहिम बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button