देश

भारत जोड़ो यात्रा में, राहुल गांधी के साथ एक दिन चलेंगी सिर्फ महिलाएं, जयराम रमेश बोले – कल केवल आधे दिन ही रहेगी यात्रा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान के कोटा जिले में है। लंच ब्रेक के दौरान हुई प्रेस कांफ्रेंस में जयराम रमेश ने बताया, 10 दिसंबर को यात्रा में राहुल के साथ केवल महिलाएं चलेंगी। मध्यप्रदेश की तरह यहां भी एक दिन महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया है। इसकी शुरुआत 19 नवंबर को इंदिरा गांधी जयंती से हुई थी। वहीं, कल यात्रा आधे दिन की ही होगी। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली जा सकते हैं। रमेश ने बताया, कल का सफर सुबह 11 बजे पूरा हो जाएगा। इस दौरान यात्री करीब 24 किलोमीटर चलेंगे।

Advertisement
Advertisement

इससे पहले आज सुबह राहुल ने यात्रा के दौरान जैसलमेर-बाड़मेर से आए मांगणियार लोक कलाकारों से चर्चा की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हाड़ौती की सियासत को गरमा दिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र से निकलकर अब यात्रा कोटा जिले में चल रही है। आज राहुल गांधी की यात्रा दर्रा कोटा नेशनल हाईवे पर चल रही है। यात्रा की स्पीड आज तेज है, क्योंकि यहां आबादी क्षेत्र नहीं है। इस बीच राहुल की यात्रा में एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। एंबुलेंस मरीज को लेकर कोटा जा रही थी।

Advertisement

राहुल गांधी करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद गोपालपुरा गांव में खेत पर बने मकान में नाश्ते के लिए रुके। कांग्रेस नेता और पूर्व उपप्रधान अशोक मीणा के खेत पर बनाए मकान की छत पर राहुल गांधी ने नाश्ता किया और चाय पी। टी ब्रेक की करीब 35 मिनट का हुआ। राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा आज राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। रंधावा देर रात 3 बजे कोटा पहुंच गए थे। राजस्थान प्रभारी बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिलेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button