बिलासपुर

EXCLUSIVE : IHSDP (निगम) के 845 से अधिक मकान पर अवैध कब्ज़ा, सर्वे मे हुआ खुलासा

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत IHSDP योजना के तहत वर्ष 2010 से अबतक करीब 6612 आवास बनाये गए.जिसे लोग अटल आवास के नाम से जानते है.आपको जानकर आश्चर्य होगा की करीब 845 से अधिक मकानों पर अवैध कब्ज़ा है. दरअसल नगर निगम कार्यलय मे लगातार अवैध कब्जे की शिकायते मिल रही थी. और जिन्हें IHSDP के मकान आबंटित हुए वहा किसी और का कब्ज़ा था. इन सब शिकायतो के बाद निगम प्रशासन ने 39 स्थानों पर बने IHSDP के 6612 मे से अबतक 5000 मकानों का सर्वे कराया तो अधिकारियो के होश उड़ गए. उनके नाक निचे 302 सरकारी मकान को लोगो ने किराये पर उठा दिया.543 पर अवैध कब्ज़ा मिला. वही कई IHSDP मकानों मे ताला लगा मिला.अभी 1200 मकानों का सर्वे बचा हुआ है.

Advertisement
Advertisement

अधिकारियो की मौन स्वीकृति और स्थानीय नेताओं के चालते हुआ कब्ज़ा :-

Advertisement

IHSDP के मकानों मे निगम के अधिकारियो की चुप्पी और स्थानीय नेताओं की वजह से लोगो ने अवैध कब्ज़ा किया.6612 मे से 5000 मकानों का सर्वे हो चूका है. निगम कार्यलय को यह भी शिकायते मिली है की लोगो से आवास के नाम पर पैसे लेकर उन्हें निगम की फर्जी रसीद भी दी गयी है.

Advertisement

1200 मकानों का सर्वे बाकी

निगम ने अबतक 5000 मकानों का ही सर्वे करा पायी है.1200 मकानों का सर्वे अभी बाकी है. माना जा रहा है की सर्वे के बाद मकान पर अवैध कब्जे के आकड़ो मे और वृद्धि होंगी.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button