बिलासपुर

गलती से बिल्ली के भाग से छींका छूट गया है तो उसका सदुपयोग तो करो : अमर अग्रवाल

Advertisement

(नीरज शर्मा) : बिलासपुर – 20 सितम्बर तक भारतीय जनता पार्टी शहर के विभिन्न वार्डों में एक दिवसीय धरना देगी इस धरने में भारतीय जनता पार्टी वार्डों में मौजूद अव्यवस्थाओं और विभिन्न समस्याओं से विधायक और महापौर को अवगत कराएगी।इसकी शुरुआत शुक्रवार को वार्ड नम्बर 3 और 17 से की गई।मुख्यवक्ता के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री और नगर विधायक रहे अमर अग्रवाल कांग्रेस के विधायक और महापौर पर जमकर बरसे, उन्होंने इस दौरान कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल मे बनी योजनओं और और बिलासपुर को मिली धरोहर को ही कांग्रेस की सरकार सहेज नही पा रही है। इसके बाद भी हालात नही सुधरे तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। कांग्रेस ने आम जनता को ठगा है उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है।भाजपा के छः मण्डलों में लगातार इस बात को उठाएंगे।देखना होगा कि भाजपा का यह धरना कितना कारगर साबित होता है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button