जशपुर

बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 12 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का कटा चालान…

 

Advertisement

जशपुर में पुलिस ने खुद के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 12 पुलिसकर्मियों का चालान काटा है। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर इनसे ₹6,000 समन शुल्क वसूला गया।

Advertisement

इस अभियान के तहत 05 और 06 जून को कुल 45 प्रकरणों में ₹19,600 का समन शुल्क वसूला गया। इनमें हेलमेट व सीट बेल्ट न पहनना, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना, मालवाहक में सवारी बैठाना जैसे मामलों में चालानी कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी।SSP ने आम जनता से भी अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि आपकी सुरक्षा आपके और आपके परिवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button