होली पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री, 4 दिन में 58 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

होली के त्योहार पर राजधानी रायपुर में इस बार शराब की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक होली के चार दिनों में जिले में 58 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा की शराब की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है।जानकारी के अनुसार 1 मार्च को करीब 12 करोड़ 11 लाख रुपये की शराब बिकी, वहीं 2 मार्च को बिक्री बढ़कर लगभग 15 करोड़ 94 लाख रुपये तक पहुंच गई।
सबसे ज्यादा बिक्री 3 मार्च को होलिका दहन के दूसरे दिन हुई, जब करीब 21 करोड़ 73 लाख रुपये की शराब की खपत दर्ज की गई। जबकि 4 मार्च को रंग उत्सव के दिन शराब दुकानें बंद रहने के कारण बिक्री नहीं हुई। इसके बाद 5 मार्च को करीब 8 करोड़ 31 लाख रुपये की शराब बिकी।
आबकारी विभाग के मुताबिक इस बार की होली में पिछले साल की तुलना में करीब 91 लाख रुपये की ज्यादा आय हुई है, जिससे सरकारी खजाने को भी फायदा हुआ है।




