बिलासपुर

पति नें किया पत्नी पर चाकू से वार, सरकंडा पुलिस नें किया मामला दर्ज…..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – राजकिशोर नगर में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी को मायके से ले जाकर चाकू मार दिया। मारपीट के बाद उसने आहत पत्नी को मायके में छोड़ दिया। आहत की मां ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। राजकिशोरनगर में रहने वाली स्नेहा रमन ने 2014 में कालोनी में रहने वाले रियाज अहमद से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। 2021 में दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान पति के मारपीट करने पर स्नेहा अपने मायके आ गई। शुक्रवार को स्नेहा अपनी ममेरी बहन रूपा दास के घर बहतराई गई थी। सुबह नौ बजे रियाज अपनी सास के घर पहुंच गया। वहां पर उसने अपनी सास पुष्पा से पत्नी के संबंध में पूछताछ की। इस पर उसने बहतराई जाने की बात कही। इस पर रियाज वहां से चला गया। रात नौ बजे स्नेहा की ममेरी बहन ने अपनी बुआ पुष्पा को फोन कर बताया कि रियाज उनके घर आया था। इस दौरान स्नेहा और रियाज के बीच देर तक विवाद हुआ।

विवाद के बाद रियाज उसे आटो में बिठाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद स्नेहा उनके घर नहीं लौटी है। रियाज अपनी पत्नी को घायल अवस्था में लेकर उसकी मां के घर गया। मारपीट से आहत स्नेहा को उसकी मां ने सिम्स में भर्ती कराया। आहत स्नेहा ने बताया कि रियाज ने उनकी ममेरी बहन के घर के सामने ही मारपीट की। इसके बाद उसने पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद उसे आटो में लेकर चला गया। आहत की मां ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button